Bank Account Se Mobile Number Link Kare
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों अगर आपका मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक नहीं है तो आपको बहुत सारी परेशानी उठानी पड़ सकती है क्योकि आपके बैंक खाते में जैसे आधार नंबर को लिंक करना जरुरी होता है उसी प्रकार से आपको अपने बैंक खाते से अपने मोबाइल नंबर को जल्द से जल्द लिंक करवा लेना चाहिए | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने बैंक खाता में मोबाइल नंबर लिंक कर सके |

बैंक खाता में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए कागजात
अगर आप बैंक ब्रांच मोबाइल नंबर को खाता से जोड़ने के लिए जा रहे है तो आपको इसकी जानकारी होनी चाहिए की वहां आपको मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए कौन – कौन सी कागजात की जरुरत पड़ेगी |
- सबसे पहले आपके पास एक चालू मोबाइल नंबर होना चाहिए जिसमे हमेशा इनकमिंग और आउटगोइंग की सेवा चालू रहती हो |
- आपके पास बैंक खाता में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए बैंक पासबुक भी होना चाहिए |
- बैंक के खाता में मोबाइल नंबर लिंक या अपडेट करने के लिए आपके पास आधार कार्ड का होना जरुरी है |
- अगर आपके पास पैन कार्ड है तो बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक करने के समय पैन नंबर भी डाल दे | इससे यह फायदा होगा की आप ऑनलाइन ट्रांसेक्शन कर सकते है |
बैंक खाता में मोबाइल नंबर लिंक करना क्यों जरुरी है ?
- अगर आपके बैंक के खाते में मोबाइल नंबर लिंक रहता है तो समय – समय पर आपको बैंक ट्रांसेक्शन का मैसेज आता रहता है |
- बैंक ट्रांसेक्शन एसएमएस अलर्ट मोबाइल नंबर पर रहने से यह फायदा है की जब कभी भी किसी प्रकार का Suspicious Transaction होगा उसका अलर्ट आपको तुरंत मोबाइल पर मिल जाएगा |
- कभी भी आपके बैंक खाते से किसी प्रकार का प्रौढ़ हो जाता है तो इसकी जानकारी आपको तुरन्य मिलेगी जिसकी शिकायत आप बैंक ब्रांच और थाना में कर सकते है |
- बैंक खाता की सुरक्षा और हर बैंक अकाउंट के गतिविधि पर नजर रखने के लिए बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक होना बहुत जरुरी है |
- अगर आपके बैंक खाते में मोबाइल नंबर लिंक रहेगा तभी आप यूपीआई और मोबाइल बैंकिंग के सेवा का लाभ उठा सकते है |
- आपका मोबाइल नंबर लिंक रहेगा बैंक में तभी आप डेबिट कार्ड का पिन बना पाएंगे एटीएम से |
बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
- अगर आप बैंक के शाखा में जाकर अपना मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको बैंक से मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन का फॉर्म लेना होता है |
- फॉर्म प्राप्त करने के बाद उसमे सबसे पहले आपको दिनांक डालना होगा | और उसके बाद फॉर्म में बैंक अकाउंट नंबर भरना होगा |
- उसके बाद आप जिस मोबाइल नंबर को अपने बैंक खाते से जोड़ना चाहते है उस नंबर को लिखना होगा |
- इस प्रकार से आपका फॉर्म भरा जाएगा जिसके बाद खाता धारक को अपने हस्ताक्षर कर फॉर्म को बैंक के कर्मचारी के पास जमा कर देना होता है |
- उसके बाद एक सप्ताह के अंदर आपके बैंक खाते से आपका मोबाइल नंबर लिंक हो जाता है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर को लिंक करवा सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने बैंक अकाउंट के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |