Aadhar Card Se PhonePe Account Banaye
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट कैसे बनाये | दोस्तों आज के समय में फ़ोन पे एक लोकप्रिय डिजिटल पेमेंट ऐप है जिसके मदद से मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल, पैसे भेजने और ऑनलाइन भुगतान जैसी सुविधाओं का उपयोग किया जा सकता है |
फ़ोन पे अकाउंट बनाने के लिए मोबाइल नंबर और बैंक खाते की आवश्यकता होती है | कुछ मामलों में आधार कार्ड के मदद से यूपीआई पिन सेट या बैंक खाते का सत्यापन भी किया जा सकता है | अगर आप भी अपने आधार कार्ड के मदद से फ़ोन पे अकाउंट बनाना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट बनाने के लिए दस्तावेज
आधार कार्ड से फोन पे अकाउंट बनाने के लिए निम्नलिखित चीजों का होना आवश्यक है :-
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- इंटरनेट कनेक्शन
- स्मार्टफोन जिसमे फ़ोन पे ऐप इंस्टॉल कर हो
इन सभी चीजों को तैयार रखने के बाद आप आसानी से अपने आधार कार्ड के माध्यम से फ़ोन पे अकाउंट बना सकते है और यूपीआई पिन सेट कर सकते है |
आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट कैसे बनाये ?
अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से फ़ोन पे अकाउंट बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर को ओपन करना होगा |
- उसके बाद आपको सर्च ऑप्शन पर क्लिक करके PhonePe App लिखकर सर्च करना है और आपको इस ऐप को इंस्टॉल कर लेना है |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको इस ऐप को ओपन करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करके OTP Verification करना होगा जिसके बाद आपके सामने इसका डैशबोर्ड खुलकर आ जाएगा |
- अब यहां पर आपको Add Bank Account का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा –
- उसके बाद आपको यहां पर अपने बैंक का चयन करके अपने बैंक खाते को लिंक करने के लिए वेरिफिकेशन प्रकृया शुरू होगी और जल्द ही समाप्त हो जाएगी जिसके बाद आपको इसका मैसेज देखने को मिलेगा |
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा और अब यहां पर आपको SET PIN के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका एक नया पेज खुलेगा –
- अब यहां पर आपको नीचे के तरफ ही Authenticate Using Aadhar Number का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको Aadhar Number Linked With Bank पर क्लिक करके आधार कार्ड के शुरू के 6 अंक को दर्ज करना होगा |
- उसके बाद आपको OTP Verification करना होगा | अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा
- उसके बाद यहां पर आपको अपना मनचाहा यूपीआई पिन सेट कर लेना है और सबमिट के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपको एक नया पेज देखने को मिलेगा |
- इस प्रकार से आप अपने आधार कार्ड के मदद से यूपीआई पिन सेट कर पाएंगे और इसका लाभ प्राप्त कर पाएंगे |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से फ़ोन पे अकाउंट बना सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |