SBI Account Open Kaise Kare
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की एसबीआई अकाउंट ओपन कैसे करें | दोस्तों एसबीआई यानि स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया भारत का एक प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है | सभी में बचत खाता खोलकर ग्राहक अपने पैसे सुरक्षित रख सकते है और बैंक की विभिन्न सुविधा का उपयोग कर सकते है |
खाता खोलने के बाद एटीएम / डेबिट कार्ड, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और पैसे जमा या निकालने जैसी सुविधाएं मिल सकती है | एसबीआई में खाता शाखा के माध्यम से या उपलब्ध होने पर योनो एसबीआई के जरिए ऑनलाइन भी खोल सकते है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से एसबीआई अकाउंट ओपन कर सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

एसबीआई अकाउंट ओपन करने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पते का प्रमाण
- खाता खोलने का फॉर्म
- नॉमिनी की जानकारी
- पासपोर्ट साइज फोटो
एसबीआई बैंक खाता खोलने के लिए पात्रता
एसबीआई की बैंक शाखा में बचत खाता खोलने के लिए सामान्यतः निम्न पात्रताएं होनी चाहिए :-
- एसबीआई बैंक अकाउंट ओपन करने वाला आवेदक भारत का निवासी होना चाहिए |
- आवेदक के पास वैध पहचान और पते का प्रमाण होना चाहिए |
- केवाईसी प्रक्रिया पूरा करना आवश्यक है और पैन कार्ड या फॉर्म 60 बैंक के नियमो के अनुसार देना पड़ सकता है |
- नाबालिक के लिए अभिभावक के माध्यम से खाता खोला जा सकता है |
- बैंक के द्वारा मांगे गए आवश्यक दस्तावेज और जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए |
एसबीआई अकाउंट ओपन कैसे करें ?
अगर आप बैंक शाखा में जाकर एसबीआई अकाउंट ओपन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- एसबीआई अकाउंट ओपन करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने नजदीकी के एसबीआई बैंक शाखा के जाकर बचत खाता खोलने की इच्छा बताना है |
- उसके बाद बैंक कर्मचारी से Savings Account Opening Form प्राप्त करना है |
- अब आपको इस फॉर्म में अपना नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर, नामांकित व्यक्ति आदि जरुरी जानकारी को सही से भरना होगा |
- फॉर्म के साथ आपको अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो और आवश्यक केवाईसी दस्तावेज जमा करना होगा |
- अब बैंक कर्मचारी आपके दस्तावेजों और पहचान की जांच करेगा | जरुरत पड़ने पर अतिरिक्त जानकारी या दस्तावेज मांगे जा सकते है |
- उसके बाद बैंक के द्वारा खाते के प्रकार और नियमो के अनुसार बाकि औपचारिकताएं पूरी की जाएगी |
- केवाईसी और अन्य प्रक्रिया पूरा होने के बाद एसबीआई आपका बचत खाता खोल देगा और खाता संख्या प्रदान करेगा |
- खाता खोलने के बाद आपको पासबुक मिल सकती है तथा उपलब्धता के अनुसार एटीएम / डेबिट कार्ड, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी सुविधाएं सुरु की जा सकती है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एसबीआई बैंक अकाउंट ओपन कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की एसबीआई अकाउंट ओपन कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने एसबीआई बैंक में खाता खोल सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |