PM Kisan Payment Status Check Kare
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की पीएम किसान पेमेंट स्टेटस चेक कैसे करें | दोस्तों पीएम किसान पेमेंट स्टेटस के माध्यम से किसान यह पता कर सकते है की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की क़िस्त उनके बैंक खाते में भेजी गई है या नहीं | ऑनलाइन पोर्टल पर मोबाइल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर आदि के मदद से भुगतान की स्थिति आसानी से चेक की जा सकती है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

पीएम किसान पेमेंट स्टेटस चेक के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबुक
- पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर
- बैंक खाते की जानकारी
- ई केवाईसी की जानकारी
पीएम किसान पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए पात्रता
- किसान का पीएम किसान योजना में पंजीकरण होना चाहिए और किसान के पास पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर होना चाहिए |
- पंजीकरण में दर्ज मोबाइल नंबर उपलब्ध होना चाहिए |
- किसान की ई केवाईसी पूरा होना जरुरी है | बैंक खाते की जानकारी सही और अपडेट होनी चाहिए |
- आधार और बैंक खाते से सम्बंधित जानकारी में कोई बड़ी त्रुटि नहीं होनी चाहिए | भुगतान की स्थिति देखने के लिए इंटरनेट और मोबाइल / कंप्यूटर की जरुरत होती है |
पीएम किसान पेमेंट स्टेटस चेक कैसे करें ?
अगर आप पीएम किसान योजना का पेमेंट स्टेटस चेक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- पीएम किसान पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर में PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट खोलना है |
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Know Your Status” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है | अगर रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है तो उपलब्ध ऑप्शन से उसे पता किया जा सकता है |
- उसके बाद स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा कोड सही से भरना होगा और उसके बाद आपको Get OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को निर्धारित स्थान पर दर्ज करके सत्यापन करना होगा |
- सत्यापन पूरा होने के बाद आपके सामने पीएम किसान से जुडी जानकारी खुल जाएगी |
- उसके बाद इसमें आपको अपने क़िस्त की स्थिति, भुगतान की स्थिति और भुगतान से सम्बंधित विवरण देख सकते है |
- अगर क़िस्त खाते में भेज दी गई है तो भुगतान से जुडी जानकारी दिखाई दे सकती है | अगर भुगतान लंबित है तो उसकी स्थिति भी पोर्टल पर दिखाई जाएगी |
- जानकारी में किसी प्रकार की गलती या भुगतान संबंधी समस्या दिखाई दे तो बैंक खाते की जानकारी, ई केवाईसी और पीएम किसान में दर्ज विवरण की जांच करें |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से पीएम किसान पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की पीएम किसान पेमेंट स्टेटस चेक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे पीएम किसान पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |