Aadhar Card Se Paytm Account Banaye |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से पेटीएम अकाउंट कैसे बनाये | दोस्तों आजकल पेटीएम मोबाइल वॉलेट काफी लोकप्रिय हो रहा है | लाखो लोग पेटीएम पर अपना अकाउंट बनाकर इसका उपयोग कर रहे है और मजे से घर बैठे ही अपना मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल भरना, गैस का बिल ऑनलाइन भरना, टिकट बुक आदि मोबाइल से ही कर रहे है | अगर आप पेटीएम अकाउंट में अपना खाता खोलना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

पेटीएम अकाउंट कैसे बनाये ?
अगर आप अपने आधार कार्ड से पेटीएम अकाउंट ओपन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- पेटीएम अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर से पेटीएम ऐप को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- जब पेटीएम आपके मोबाइल फ़ोन में इंस्टॉल हो जाए तो होम स्क्रीन से इसके ऊपर टैब करके इसे ओपन करना होगा |
- उसके बाद आपके सामने पेटीएम ऐप खुल जाएगा उसके बाद आपको Login to Paytm का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपके सामने कुछ इस प्रकार की स्क्रीन खुल जेगी और आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे, यहां से आपको नीचे वाले Create a New Account पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आप जिस नंबर से पेटीएम अकाउंट बनाना चाहते है उस नंबर को लिखना होगा और इस नंबर को वेरिफाई किया जेगा | इसलिए चालू नंबर ही यहां लिखे और इसमें मैसेज आने की सुविधा भी होनी चाहिए | ताकि ओटीपी आए तो उसे देखा जा सक और उसके बाद आपको Proceed Securely पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपका पेटीएम अकाउंट बनने लगेगा और उसके बाद पेटीएम आपको एक ओटीपी आपके मोबाइल पर भेजेगा तो आपको उस ओटीपी को भरकर Done पर क्लिक करना होगा |
- ओटीपी को भरने के बाद पेटीएम आपके बारे में कुछ जानकारी और मांगता है, इसमें आपको अपना नाम, जन्मतिथि, लिंग को भरना होता है, इस जानकारी को भरकर Confirm Button पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपका पेटीएम अकाउंट बन जाएगा |
- पेटीएम का सुचारु ढंग से इस्तेमाल करने के लिए वेरिफिकेशन कराना आवश्यक है, इस वेरिफिकेशन को दो चरणों में पूरा किया जाता है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आधार कार्ड से पेटीएम अकाउंट बना सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की पेटीएम अकाउंट ओपन कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही पेटीएम अकाउंट ओपन कर सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |