Aadhar Card Me Mobile Number Link Kare : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करें ऑनलाइन ?

Aadhar Card Me Mobile Number Link Kare

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड एक बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमे अपनी जानकारी को अपडेट रखना जरुरी होता है इसलिए अपना मोबाइल नंबर आधार कार्ड में अपडेट करना बहुत जरुरी है | अगर आप आधार कार्ड से कोई भी सुविधा ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना बहुत आवश्यक होता है | इसलिए अगर आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे |

Aadhar Card Me Mobile Number Link Kare

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको myAadhar के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. वेबसाइट के होम पेज में Book an Appointment के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
  3. उसके बाद आपको अपने क्षेत्र का चयन करके Proceed to Book Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  4. उसके बाद आपको आधार अपडेट के ऑप्शन को चुने रहना है फिर मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड को दर्ज करके Generate OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  5. ओटीपी वेरिफाई होने के बाद आपको अपॉइंटमेंट डिटेल्स भरना होगा जैसे की अपना नाम, आधार नंबर आदि सभी जानकारी को भरने के बाद नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा |
  6. उसके बाद आपको पर्सनल जानकारी को भरना होगा जैसे की आप आधार कार्ड में क्या परिवर्तन करवाना चाहते है |
  7. उस पेज में आपको मोबाइल नंबर वाले ऑप्शन में टिक करके नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा |
  8. मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको Date & Time को सेट करना होगा और उसके बाद नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  9. अब आपको एक रशीद मिलेगी जिसमे आपकी सभी जानकारी जैसे की नाम, समय और दिन, मोबाइल अपडेट आदि |
  10. इस रसीद को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लेना है और जिस तय तिथि पर आप आधार सेंटर जाएंगे उस रशीद को अपने साथ ले जाना होगा |
  11. इस प्रकार से आप मोबाइल अपडेट करने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करवा सकते है | ध्यान दे जिस तिथि और समय पर आपने अपॉइंटमेंट बुक किए है उस समय आपको आधार सेंटर में मौजूद होना होगा |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने का लाभ 

  1. आधार कार्ड से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आपको सरकार के द्वारा जारी बहुत सी सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी प्राप्त हो सकेगी |
  2. सरकार के द्वारा आवेदकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से जारी धनराशि की सूचि भी आवेदक के आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एसएमएस के द्वारा प्राप्त हो जाएगी |
  3. आवेदक बहुत सी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर से घर बैठे ही आसानी से लिंक करवा सकेंगे |
  4. अगर आवेदक अपने आधार कार्ड में कोई नया अपडेट करवाना चाहते है तो इसके लिए आवेदक को उसके वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी भी उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा |
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने से आप पैन कार्ड, आधार कार्ड ई केवाईसी के माध्यम से बना सकेंगे |
  6. आधार ई केवाईसी से आप सरकार के द्वारा संचालित बहुत सी योजना जैसे प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना ई केवाईसी और वृद्धा पेंशन योजना ई केवाईसी कर सकेंगे |

निष्कर्ष –

आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |

Leave a Comment