HDFC Bank Se Personal Loan Kaise Le : एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें ?

HDFC Bank Se Personal Loan Kaise Le

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों एचडीएफसी बैंक पर्सनल लोन एक प्रकार का असुरक्षित ऋण है जिसे बैंक व्यक्तिगत जरूरतों जैसे पढाई, शादी, घर का जरुरी काम, चिकित्सा खर्च या अन्य आकस्मिक खर्चो के लिए उपलब्ध कराता है | इसमें आमतौर पर किसी सम्पति को गिरवी रखने की जरुरत नहीं होती है | लोन की राशि, ब्याज दर और अवधी आवेदक की आय, क्रेडिट हिस्ट्री और बैंक की पात्रता के आधार पर तय होती है | अगर आप भी एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन लेना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

HDFC Bank Se Personal Loan Kaise Le

एचडीएफसी बैंक से लोन लेने के लिए पात्रता 

  1. एचडीएफसी बैंक से लोन लेने वाले आवेदक की आयु 21 साल से 60 साल के बिच होना चाहिए |
  2. आवेदक का न्यूनतम नेट मंथली इनकम 50 हजार होना चाहिए और आवेदक का सिबिल स्कोर 750 या उससे अधिक होना चाहिए |
  3. आवेदक वेतनभोगी व्यक्ति या खुद का व्यवसाय करने वाला होना चाहिए और आवेदक को वर्तमान नौकरी में कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए |
  4. स्वरोजगार के मामले में आवेदक के पास 5 साल का अनुभव होना आवश्यक है |
  5. यह लोन 3 महीने से लेकर 72 महीने के लिए दिया जाता है |

एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें ? 

अगर आप एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को एचडीएफसी बैंक के ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. वेबसाइट पर आने के बाद होम पेज पर आपको Borrow का ऑप्शन देखने को मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
  3. उसके बाद आपको Popular Loans के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  4. पॉपुलर लोन के ऑप्शन पर क्लिक करते ही अब एचडीएफसी बैंक के द्वारा जितने भी प्रकार के लोन प्रोवाइड करते है वह सभी आपको देखने को मिल जाएगा |
  5. अब इसमें आपको पर्सनल लोन के ऑप्शन के नीचे Know More के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  6. क्लिक करने के बाद आपके सामने एचडीएफसी बैंक के द्वारा Loan EMI Calculator खुलकर आ जाएगा |
  7. अब इस लोन ईएमआई कैलकुलेटर के मदद से जितने रुपए का आपको लोन राशि चाहिए उतना आपको चयन करना है |
  8. उसके बाद आपको Check Eligibility के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  9. अब अगर आप Salaried Employee >> है तो आपको उस पर क्लिक करना है नहीं तो अगर आप Self Employed /Professional>> है तो आपको इस पर क्लिक करना है |
  10. उसके बाद अगर आप एचडीएफसी बैंक खाताधारक है तो Yes, I do >> पर क्लिक करना होगा और अगर आप एचडीएफसी बैंक के खाताधारक नहीं है तो No, I don’t >> पर क्लिक करना होगा |
  11. उसके बाद एचडीएफसी बैंक के द्वारा पर्सनल लोन आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा |
  12. अब इस एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज करके एचडीएफसी बैंक पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते है |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment