Aadhar Card Se Loan Kaise Le 2026
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से लोन कैसे लें | दोस्तों आधार कार्ड आज भारत के एक ऐसा दस्तावेज बन गया है जो हर नागरिक के लिए अनिवार्य है | इसे न केवल पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल किया जाता है बल्कि यह अब विभिन्न सरकारी और गैर – सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी एक मुख्य साधन बन गया है | हाल ही में कई बैंक और वित्तीय संस्थान आधार कार्ड के माध्यम से 50 हजार तक का लोन प्रदान कर रहे है | यह सुविधा खासतौर पर उन लोगो के लिए है जिन्हे छोटे – मोठे व्यवसाय शुरू करने या आकस्मिक जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता होती है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे |

आधार कार्ड लोन क्या है ?
आधार कार्ड भारत सरकार के द्वारा जारी किया गया एक यूनिक पहचान पत्र है जिसमे आपकी बायोमैट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है | अब कई बैंक और NBFCs ( Non-Banking Financial Companies ) आधार कार्ड के जरिए पर्सनल लोन ऑफर करते है | इसका मतलब यह हुआ की अगर आपके पास एक वैध आधार कार्ड है तो आप आसानी से लोन के लिए आवेदन कर सकते है |
आधार कार्ड से लोन लेने के लिए पात्रता
- आधार कार्ड से लोन लेने वाला आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए और उसकी आयु 21 साल से 60 साल के बिच होना चाहिए |
- आवेदक का आधार कार्ड एक्टिव होना चाहिए और साथ ही मोबाइल नंबर और बैंक खाता से लिंक होना चाहिए |
- आधार कार्ड से लोन लेने वाले आवेदक का सिबिल स्कोर 750 या उससे अधिक होना चाहिए |
- नौकरीपेशा और स्वरोजगार दोनों ही इस लोन के पात्र है | आवेदक का मासिक वेतन 15 हजार या इससे अधिक होना चाहिए |
- किसी बैंक के द्वारा आवेदक डिफाल्टर घोषित नहीं होना चाहिए और आवेदक के पास स्थिर आय का स्रोत होना चाहिए |
आधार कार्ड से लोन कैसे लें ?
अगर आप अपने आधार कार्ड से लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड से लोन लेने के लिए सबसे पहले आप जिस भी बैंक से लोन लेना चाहते है उसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको पर्सनल लोन के सेक्शन को खोलना होगा और Apply पर क्लिक करना होगा |
- अब यहां पर एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमे आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, इनकम, जन्मतिथि, आधार कार्ड नंबर जैसे इम्पोर्टेंट जानकारी को सही से भरना होगा |
- सभी जानकारी को भरने के बाद सम्बंधित दस्तावेजों को अपलोड कर देना होगा और उसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- अब आपको लोन की राशि और अवधी का चयन करना होगा और उसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- उसके बाद बैंक / वित्तीय संस्थान आपके आवेदन और दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे |
- अगर आप लोन के लिए पात्र होंगे तो आपको अप्रूवल मिल जाएगा जिसका मैसेज आपको अपने मोबाइल में प्राप्त हो जाएगा |
- अगर आप पात्र नहीं होंगे तो आपका लोन आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से लोन ले सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |