Aadhar Card Se Bank Balance Check |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वगत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें | दोस्तों अगर बैंक बैलेंस पता करने के लिए बार – बार शाखा में जाना पड़ता है तो अब कही जाने की जरुरत नहीं है क्योकि अब आधार कार्ड नंबर से बैंक बैलेंस चेक करने की सुविधा उपलब्ध कर दी गई है इस सुविधा के मदद से आप घर बैठे केवल आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कर सकते है |
ज्यादातर लोग नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का उपयोग नहीं करते है और कितनो के पास एटीएम कार्ड भी नहीं रहता है इसलिए वह ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा का लाभ नहीं प्राप्त कर पाते है लेकिन अब आधार कार्ड नंबर से बैंक बैलेंस सरलता से चेक किया जा सकता है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करें ?
- आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को बैंक में रजिस्टर मोबाइल नंबर से *99# डायल करना होगा |
- उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर Welcome To *99# का मैसेज आएगा जिसमे आपको OK पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद एक मेनू ओपन होगा और उसके बाद आपको अपना भाषा सेलेक्ट करना होगा |
- इसमें आपको तीसरे नंबर पर Balance Check का ऑप्शन दिखाई देगा |
- अब आपको बैंक बैलेंस चेक करने के लिए नीचे 3 टाइप करना होगा और Send के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद कुछ देर में आपके मोबाइल फ़ोन पर एक फ्लैश मैसेज आएगा जिसमे आपको अपना यूपीआई पिन इंटर करना होगा |
- यूपीआई पिन इंटर करने के बाद आपके बैंक का बैलेंस शो हो जाएगा |
बैंक मित्र के मदद से बैंक बैलेंस चेक करें ?
अगर आपको ऊपर बताए गए तरीके से बैंक बैलेंस चेक करने में परेशानी होती है तो आप अपने नजदीकी के किसी भी बैंक मित्र केंद्र पर जाकर अपने खाते का पैसा चेक कर सकते है जिसके लिए नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा –
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी के CSC या CSP केंद्र पर जाना होगा जहां पर आपको अपना 12 डिजिट का आधार कार्ड नंबर देना होगा |
- उसके बाद आपसे फिंगर का निशान लिया जाएगा और आपके कहते में कितनी राशि है उसकी जानकारी आपको उपलब्ध करा दी जाएगी |
आधार कार्ड से बैंक बैलेंस क्यों पता चल जाता है ?
आपको बता दें की आधार कार्ड एक सरकारी दस्तावेज है जिसमे आपके 12 अंको का आधार कार्ड नंबर, आपका नाम, जन्मतिथि, पता, फोटो, लिंग आदि होता है और उन्हें शारीरिक विशेषताओं जैसे अंगूठे और उंगलियों के निशान और आंख की पुतली से जोड़ा जाता है सरकारी और निजी कार्यो में इसे ज्यादातर वैद्य पहचान प्रमाण और पता प्रमाण पत्र के रूप में स्वीकार किया जाता है | बैंक खाता खोलते समय या बाद ने जब आप अपने खाते में अपना 12 अंको का आधार कार्ड नंबर दर्ज करते है तो बैंक खाते से सम्बंधित सभी विवरण आपके आधार विवरण के साथ जुड़ जाते है जिससे आप अपने आधार नंबर के मदद से कभी भी अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही आधार कार्ड के मदद से बैंक बैलेंस चेक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |