PM Awas Yojana List Me Name Kaise Dekhe
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की पीएम आवास योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें | दोस्तों प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण आवास योजना है जिसका उदेश्य आर्थिक रूप से कमजोर और पात्र परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना है | जिन लोगो ने इस योजना के लिए आवेदन किया है वे समय – समय पर लाभार्थी सूचि में अपना नाम ऑनलाइन देख सकते है | अगर सूचि में आपका नाम है तो निर्धारित नियमो के अनुसार आपको योजना का लाभ मिल सकता है इसलिए आवेदन के बाद लाभार्थी सूचि की नियमित रूप से जांच करना आवश्यक है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से पीएम आवास योजना के नाम चेक कर सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

पीएम आवास योजना के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत की जानकारी
- आवेदक का नाम
केवल सूचि में नाम देखने के लिए सभी दस्तावेज अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होती है | आधार नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या आवेदन से सम्बंधित जानकारी होने पर आप अपना नाम आसानी से चेक कर सकते है |
पीएम आवास योजना के फायदे
- हमारे देश के वह सभी गरीब परिवार जिनके पास अपना खुद का पक्का मकान नहीं है उनके लिए अपना पक्का मकान बनाने के लिए सुनहरा मौका इस योजना के माध्यम से दिया जा रहा है |
- इस योजना का दूसरा लाभ यह है की आप इस योजना के माध्यम से कई सुविधाएं और बेहतर जीवन शैली का जीवन जीने में आपको मदद मिलती है जैसे की बिजली, पानी सप्लाई, सुरक्षा व स्वच्छता की व्यवस्था अच्छे से मिलती है |
- इस योजना के माध्यम से उन सभी गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता मुहैया कराइ जाती है | जिन परिवारों के पास पक्का मकान नहीं है | इस योजना के माध्यम से उनको आर्थिक सहायता उपलब्ध कराइ जाती है |
पीएम आवास योजना लिस्ट में नाम कैसे देखें ?
- पीएम आवास योजना लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को प्रधानमंत्री आवास योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- वेबसाइट पर आने के बाद होम पेज पर Awaassoft मेनू में जाना होगा और Report के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको Beneficiary Details For Verification या Search Beneficiary का ऑप्शन चुनना है |
- अगर आपके पास पंजीकरण नंबर है तो उसे दर्ज करके सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अगर पंजीकरण नंबर नहीं है तो अपने राज्य, जिला का नाम, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, वित्तीय वर्ष और योजना (PMAY-G/PMAY-U ) चुनना होगा |
- सभी जानकारी को सही से भरने के बाद आपको सबमिट या सर्च ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर लाभार्थियों की सूचि खुल जाएगी | सूचि में अपना नाम, पिता / पति का नाम और अन्य विवरण मिलकर जांच करना है |
- अगर आपका नाम सूचि में है तो आप योजना के लाभार्थी है और आगे की जानकारी सम्बंधित विभंग या ग्राम पंचायत से प्राप्त कर सकते है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से पीएम आवास योजना के लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की पीएम आवास योजना लिस्ट में नाम चेक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही पीएम आवास योजना के लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |