Ayushman Card Kaise Banaye Online : आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?

Ayushman Card Kaise Banaye Online

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों आयुष्मान भारत कार्ड योजना एक ऐसी योजना है जिसके अंतर्गत गरीब परिवार आते है | उनके लिए इस योजना को सरकार ने शुरू की है | आयुष्मान कार्ड गोल्डन कार्ड के नाम से भी जाना जाता है इस योजना के तहत लाभुकों को 5 लाख तक का फ्री इलाज करवाने की सुविधा मिलती है |

Ayushman Card Kaise Banaye Online

आज के समय में हर कोई बीमारी के इलाज के लिए काफी पैसे खर्च करते है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते है जो बीमारी के इलाज के लिए पैसा खर्च नहीं कर पाते है | ऐसे लोगो के लिए सरकार ने आयुष्मान भारत योजना शुरू की है | इस योजना से लाभुक को बीमारी को इलाज करवाने में काफी मदद मिलती है इस योजना का मुख्य उद्देश्य है भारत में सभी को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सके |

आयुष्मान कार्ड क्या है ? 

आयुष्मान कार्ड भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत एक स्वास्थ्य बिमा कार्ड है | इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब लोगो और असहाय लोगो के लिए सस्ती और उचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है | आयुष्मान कार्ड हमें अच्छी तरह से सुरक्षित करता है और हमें अस्पतालों में सस्ती उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराता है |

आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ? 

  1. आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आपको आयुष्मान भारत कार्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको Register Yourself & Search Beneficiary के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  3. उसके बाद आपको मांगी गई सभी जानकारी को भरना होगा जैसे की राज्य का नाम, जिला, मोबाइल नंबर, लिंग और ईमेल आईडी यह सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
  4. इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और होम पेज पर आपको Register/Sign के ऑप्शन पर क्लिक करके लॉगिन कर लेना होगा |
  5. अब आपको इस पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और ओटीपी वेरिफाई करना होगा |
  6. उसके बाद आपके सामने आपके गांव के लाभार्थियों की सूचि खुल जाएगी जिसमे आपको अपना नाम सर्च करना है और व्यू के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  7. अब यहां आधार कार्ड और राशन कार्ड के जरिए आयुष्मान भारत कार्ड बना सकते है इसके लिए आपको यहां अपना आधार कार्ड नंबर डालना होगा और गेट डिटेल्स के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  8. उसके बाद आपको पूछी गई जानकारी को भरना होगा जैसे की अपना नाम, जन्मतिथि, लिंग, पिन, जिला, पिन कोड, गांव का नाम और मोबाइल नंबर |
  9. उसके बाद Authenticate के ऑप्शन पर ओटीपी को सेलेक्ट कर Get OTP पर क्लिक करना है और ओटीपी को डालकर नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना है |
  10. उसके बाद आयुष्मान कार्ड का आवेदन पूरा हो जाएगा और 4 से 5 दिन के अंदर आपका आयुष्मान कार्ड Approved हो जाएगा और आप आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते है |
  11. इस तरह आप घर बैठे आयुष्मान कार्ड मोबाइल से बना सकते है और इसका लाभ उठा सकते है |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपना आयुष्मान कार्ड मोबाइल से बना सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |

Leave a Comment