Airtel Payment Bank Account Open Kare
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें | दोस्तों एयरटेल पेमेंट बैंक एक डिजिटल बैंक है जो ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई, पैसे भेजने, मोबाइल रिचार्ज और बिल भुगतान जैसे सुविधाएं प्रदान कर्ता है | इसमें खाता एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से आसानी से खोला जा सकता है जिससे बैंक शाखा जाने की जरुरत नहीं पड़ती है | यह सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक बैंकिंग सेवा प्रदान करता है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे |
एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करने के लिए दस्तावेज
एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करने के लिए आपको बहुत ही कम न्यूनतम दस्तावेज देनी होगी | नीचे दी गई जरुरी यह सभी दस्तावेज पूरा करके आसानी से खाता खोल सकते है जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
एयरटेल पेमेंट बैंक खाता खोलने के लिए पात्रता
- एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करने वाला आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए |
- आपकी न्यूनतम आय 18 होनी चाहिए |
- आवेदन कर्ता के पास आधार कार्ड और पैन कार्ड होना अनिवार्य है |
एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें ?
अगर आप एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ऑनलाइन ओपन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर को ओपन करना होगा |
- उसके बाद आपको सर्च ऑप्शन पर क्लिक करके Airtel Thanks लिखकर सर्च करना है और आपको इस एप्लीकेशन को इंस्टॉल कर लेना है |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको इस एप्लीकेशन को ओपन करना है और उसके बाद आपको Open Your Account के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एयरटेल जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट ओपन करने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा |
- अब आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई जरुरी सभी जानकारी को सही से दर्ज करना होगा |
- सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपका खाता सफलतापूर्वक खुल जाएगा |
- अब इस खाते को मूल रूप से चालू रखने के लिए वीडियो केवाईसी के माध्यम से अपने खाते की ई केवाईसी जरूर करना होगा |
- उसके बाद आपका खाता पूर्ण रूप से चालू हो जाएगा तथा आपको अकाउंट नंबर एवं आईएफएससी कोड देखने को मिल जाएगा जिसके मदद से आप पैसो का लेनदेन कर सकते है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कर सकते है |
एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करने का लाभ
- एयरटेल पेमेंट बैंक खाते में आपको न्यूनतम बैलेंस रखने की कोई जरुरत नहीं है | आप अपनी सुविधा अनुसार इस खाते में बैलेंस रख भी सकते या नहीं रख सकते है |
- इस खाते को हमेशा चालू रखने के लिए किसी भी प्रकार की कोई शुल्क नहीं देना होगा |
- आप इस खाते के मदद से बहुत ही सरल और आसान तरीके से अपने पैसो का लेनदेन कर सकते है तथा किसी भी प्रकार का बिल भुगतान के साथ – साथ मोबाइल रिचार्ज भी कर सकते है |
- एयरटेल एक देश का विश्वसनीय ब्रांड है जिससे आप अपने पैसो की सुरक्षा के बारे में आश्वस्त हो सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कर सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |