Aadhar Card Me Mobile Number Link Kare
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करें | दोस्तों आधार कार्ड एक बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमे आपको अपनी जानकारी को अपडेट रखना जरुरी होता है इसलिए अपना मोबाइल नंबर आधार कार्ड में अपडेट करना बहुत जरुरी है | अगर आप आधार कार्ड से कोई भी सुविधा ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना बहुत आवश्यक होता है | इसलिए आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को यूआईडीएआई के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको Get Aadhar के सेक्शन में कई ऑप्शन देखने को मिलेंगे जिसमे से आपको Book an Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपने शहर / राज्य का नाम चयन करके Proceed to Book Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए नया पेज खुलेगा जहां पर मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी कोई एक जानकारी दर्ज करना है और उसके बाद Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करके ओटीपी सत्यापित करना होगा |
- ओटीपी सत्यापित होने के बाद आपके सामने Aadhar Card Updatation Form खुलकर आ जाएगा |
- अब इसमें मांगी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज करना है और उसके बाद मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए मोबाइल ऑप्शन का चयन करना है और प्रोसीड के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपना वह मोबाइल नंबर दर्ज करना है जो आधार कार्ड से लिंक करना चाहते है |
- उसके बाद आपको Save and Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब जिस तिथि का आप अपॉइंटमेंट बुकिंग करना चाहते है उस तिथि का चयन करना होगा |
- तिथि चयन होने के बाद आपको नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना है और जरुरी सभी जानकारी को दर्ज कर ऑनलाइन शुल्क भुगतान करना है |
- शुल्क भुगतान होने के बाद अपॉइंटमेंट बुक स्लिप देखने को मिलेगा जिन्हे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते है |
- अब इस स्लिप के साथ अपने नजदीकी जिस आधार केंद्र का चयन किया है उस केंद्र पर जाकर बिना किसी भीड़भाड़ के आसानी से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करवाएं |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है |
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने का लाभ
- आधार आधारित ओटीपी सत्यापन का उपयोग डिजिटल लॉकर और अन्य ऑनलाइन सेवाओं के लिए किया जाता है | इसके लिए आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना जरुरी है |
- आधार कार्ड खो जाने की स्थिति में भी आप इसे अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर पीडीएफ प्रारूप में प्राप्त कर सकते है |
- कई सरकारी योजनाओं और लाभों के लिए आवेदन करते समय आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |