Aadhar Card Me Mobile Number Link Kaise Kare
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों अगर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो ऐसी स्थिति में आप ऑनलाइन आवेदन करके अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है | क्योकि आप सभी जानते है की आज के समय में आधार कार्ड के बिना कोई भी काम नहीं होता है और आधार कार्ड के माधयम से अगर ऑनलाइन किसी प्रकार का कोई भी काम करते है तो उसमे आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना आवश्यक है तभी आप कोई काम कर पाएंगे | इसलिए आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे |
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
अगर आप अपने आधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर को लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को myAadhar के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज में आपको Book an Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने क्षेत्र का चयन करके Proceed to Book Appointment के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको आधार अपडेट के ऑप्शन को चुने रहना है फिर मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड को दर्ज करके Generate OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- ओटीपी वेरिफाई होने के बाद आपको अपॉइंटमेंट डिटेल भरना होगा जैसे की अपना नाम, आधार कार्ड नंबर आदि सभी जानकारी को भरने के बाद नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने पर्सनल जानकारी को भरना होगा जैसे की आप आधार कार्ड में क्या परिवर्तन करवाना चाहते है |
- अब आपको मोबाइल नंबर वाले ऑप्शन में टिक करके नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको Date & Time को सेट करना होगा और उसके बाद आपको नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब आपको एक रसीद मिलेगी जिसमे आपकी सभी जनकारी जैसे की आपका नाम, समय और दिन, मोबाइल नंबर आदि |
- उसके बाद इस रसीद को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लेना है और जिस तय तिथि पर आप आधार सेंटर जाएंगे उस रसीद को अपने साथ ले जाना होगा |
- इस प्रकार से आप मोबाइल अपडेट करने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करवा सकते है | ध्यान दे जिस तिथि और समय पर आपने अपॉइंटमेंट बुक किए है उस समय आपको आधार सेंटर में मौजूद होना होगा |
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करें ?
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी के आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा |
- आप यूआईडीएआई के वेबसाइट पर जाकर नजदीकी सेवा केंद्र का पता लगा सकते है |
- आधार सेवा केंद्र पर जाकर आधार अपडेट / करेक्शन फॉर्म भरना होगा और इस फॉर्म में आपको अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा |
- आपको फॉर्म के साथ अपना आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र जैसे पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड आदि सबमिट करने होंगे |
- उसके बाद आपका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा और इसमें आपके फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन शामिल हो सकते है |
- मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको एक निर्धारित फ़ीस देनी होगी |
- उसके बाद आपको एक रसीद मिलेगी जिसमे आपके अपडेट रिक्वेस्ट का ट्रैकिंग नंबर होगा |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |