Aadhar Card Se Bank Balance Check 2026
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करें | दोस्तों जब भी अपने बैंक का बैलेंस चेक करने के लिए चाहते तो इसके लिए हमें बैंक या प्रज्ञा केंद्र में जाना पड़ता था लेकिन अब सभी बैंक में खाता का बैलेंस चेक करने की सुविधा आसान कर दिया है | अब आप घर बैठे अपने मोबाइल से आधार कार्ड नंबर से बैंक बैलेंस चेक कर सकते है |
आज के समय में सभी बैंक ने ऑनलाइन बैंकिंग के साथ – साथ मोबाइल बैंकिंग और बहुत सारी सुविधाएं घर बैठे प्रदान कर रही है जिसमे की आप बैंक बैलेंस चेक कर सकते है लेकिन बहुत से लोगो को इस सुविधा की जानकारी नहीं होती है तो इसलिए आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करें ?
- आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को बैंक में रजिस्टर मोबाइल नंबर से *99# डायल करना होगा |
- अब आपके मोबाइल नंबर पर Welcome to *99# का मैसेज आएगा, जिसमे आपको OK बटन पर क्लिक करना होगा |
- जिसके बाद एक मेन्यू ओपन होगा और उसके बाद आपको अपने भाषा को सेलेक्ट करना होगा |
- इसमें आपको तीसरे नंबर पर Balance Check का ऑप्शन दिखाई देगा
- अब बैंक बैलेंस चेक करने के लिए आपको नीचे 3 टाइप करके Send के बटन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद कुछ देर में आपके फ़ोन पर एक फ्लैश मैसेज आएगा जिसमे आपको अपने यूपीआई पिन दर्ज करना होगा |
- यूपीआई पिन दर्ज करने के बाद आपके बैंक का बैलेंस शो हो जाएगा |
बैंक मित्र के मदद से बैंक बैलेंस चेक करें ?
- बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने नजदीकी के CSC या CSP केंद्र पर जाना होगा |
- फिर आपको अपने 12 अंको का आधार कार्ड नंबर बताना होगा |
- उसके बाद आपके बायोमेट्रिक स्कैनर के मदद से अंगूठे और उंगलियों को स्कैन किया जाएगा |
- जब आपकी बायोमेट्रिक पूरी हो जाएगी तब आपको बैंक बैलेंस बता दिया जाएगा |
mAadhaar ऐप से बैंक बैलेंस चेक करें ?
- सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन में mAadhaar को डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लेना होगा |
- उसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर भरकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करना होगा और फिर बैंक बैलेंस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने आधार कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर को भरना होगा |
- फिर आपके मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को वेबसाइट में भरना है और आपका बैंक बैलेंस शो हो जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने आधार कार्ड के मदद से बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |