Aadhar Card Se Paisa Kaise Nikale |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से पैसा कैसे निकाले | दोस्तों आधार कार्ड से पैसा निकालना आसान है इसके लिए अब बैंक जाने की जरुरत नहीं है क्योकि बैंक आधार कार्ड से पैसा निकालने के लिए सुविधा प्रदान करती है लेकिन आधार कार्ड से पैसे निकालने के लिए आपको कुछ बातो पर विशेष ध्यान देना होता है |
आपका आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए | अगर आपका आधार लिंक है तो बिना किसी परेशानी के आधार कार्ड से सुरक्षित पैसा निकाल सकते है | इसकी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना हो

आधार कार्ड से पैसा कैसे निकालें ?
दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड से पैसा निकालना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- अगर आपके पास माइक्रो एटीएम नहीं है तो किसी दुकान में जाना होगा जहाँ माइक्रो एटीएम की सुविधा उपलब्ध हो |
- उसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर माइक्रो एटीएम में दर्ज करना होगा |
- अब आपको अपना अंगूठा या अन्य उंगली उस मशीन में दिए गए स्कैनर के स्थान पर रखना होगा ताकि उगली स्कैन करने के बाद वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो |
- उसके बाद माइक्रो एटीएम के स्क्रीन पर उन सभी बैंक का नाम तथा जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी जिस बैंक में आपका आधार कार्ड नंबर लिंक है |
- उसके बाद आप जिस बैंक अकाउंट से पैसे निकालना चाहते है उस बैंक को आपको सेलेक्ट करना होगा |
- अब स्क्रीन पर Withdraw Money और Money Transfer का ऑप्शन मिलेगा | अगर आपको पैसा निकालना है तो आपको “Withdraw Money” को सेलेक्ट करना होगा और ट्रांसफर करना है तो Money Transfer के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा |
- उसके बाद आपको कितना पैसा निकालना है उसे दर्ज करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर आपको क्लिक कर देना होगा |
- उसके बाद आपकी यह प्रक्रिया पूरा होने के बाद आधार कार्ड से पैसा निकल जाएगा |
CSC द्वारा आधार कार्ड से पैसा निकाले ?
- अगर ऊपर बताए गए सुविधा आपके पास नहीं है तो अपने नजदीकी के CSC केंद्र या जिनके पास आधार कार्ड से पैसा निकालने वाला ऐप है उनके पास जाना होगा |
- अब उन्हें अपना आधार कार्ड देकर पैसा निकालने के लिए बोलना होगा |
- उसके बाद CSC केंद्र अधिकारी के द्वारा आपके बताए गए पैसा को निकाल लिया जाएगा और उसके बाद आपको निकाला हुआ पैसा दे दिया जाएगा |
- पैसा निकालने के बाद उसका रसीद अवश्य ले साथ ही मोबाइल पर आए ओटीपी मैसेज को भी चेक करें |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने घर बैठे आधार कार्ड से पैसा निकाल सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से पैसा कैसे निकाले इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से पैसा निकाल सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |