SBI Personal Loan Online Apply : एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

Table of Contents

SBI Personal Loan Online Apply |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता  हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों अगर आपको अचानक से पैसो की जरुरत पद जाए तो अब आपको परेशान होने या किसी से मदद मांगने की जरुरत नहीं है | देश के सबसे भरोसेमंद बैंक एसबीआई बैंक ने आपकी सहायता के लिए एक खास सुविधा प्रदान की है | आप मात्र 5 मिनट में 5 लाख तक का पर्सनल लोन ले सकते है | इसलि पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

SBI Personal Loan

एसबीआई पर्सनल लोन क्या है ?

एसबीआई पर्सनल लोन एक प्रकार का बिना सिक्योरिटी वाला लोन है जो खासतौर पर व्यक्तिगत जरूरतों  को पूरा करने के लिए दिया जाता है | इसमें किसी प्रकार की सम्पति या गारंटी  की जरुरत नहीं होती है | आप इस लोन का उपयोग किसी भी व्यक्तिगत जरुरत जैसे की चिकित्सा खर्च, शिक्षा, यात्रा या किसी आपातकालीन स्थिति में कर सकते है | यह लोन आपको सरल ब्याज दरों और लचीलापन के साथ मिलता है जिसकी आपकी भुगतान क्षमता पर असर नहीं पड़ता है |

एसबीआई पर्सनल लोन के लिए पात्रता 

  1. एसबीआई बैंक से लोन लेने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 58 साल तक होनी चाहिए |
  2. आपका क्रेडिट स्कोर 750 या उससे अधिक होना चाहिए |
  3. सैलरीड कर्मचारियों के लिए न्यूनतम आय 15 हजार प्रतिमाह होनी चाहिए | अगर आप एक बिजनेसमैन है तो आपको अधिक आय का प्रमाण देना होता है |
  4. आपको एसबीआई पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने से पहले कुछ महीनो का स्थिर कामकाजी अनुभव होना चाहिए | सैलरीड कर्मचारियों के लिए यह एक साल और व्यवसायियों के लिए कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए |

एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें ? 

  1. एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को एसबीआई के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. आधिकारिक वेबसाइट पर आपको Personal Loan के लिए एक ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
  3. उसके बाद आपको पर्सनल लोन आवेदन फॉर्म मिलेगा जिसमे आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी, संपर्क विवरण और लोन के लिए आवेदन राशि भरना होगा |
  4. आवेदन फॉर्म के साथ आपको कुछ जरुरी दस्तावेज अपलोड  करने होंगे जैसे की आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण आदि |
  5. एसबीआई का सिस्टम आपकी क्रेडिट हिस्ट्री, आय और आवेदन की जानकारी के आधार पर आपकी पात्रता का मूल्यांकन करेगा | अगर आप पात्र पाए जाते है तो आपको लोन स्वीकृत की सूचना मिल जाएगी |
  6. अगर आपका आवेदन स्वीकृत हो जाता है तो लोन राशि आपके खाते में सीधे ट्रांसफर कर दी जाएगी | यह प्रक्रिया कुछ ही दिनों में पूरी हो सकती है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment