Aadhar Card Me Mobile Number Link Kaise Kare : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?

Aadhar Card Me Mobile Number Link Kaise Kare

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड एक बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमे आपको अपनी जानकारी को अपडेट रखना जरुरी होता है इसलिए आपको अपना मोबाइल नंबर आधार कार्ड में अपडेट करना भी बहुत जरुरी है | अगर आप आधार कार्ड से कोई भी सुविधा ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना बहुत जरुरी है | इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे |

Aadhar Card Me Mobile Number Link Kaise Kare

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ? 

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको आधार विभाग के ऑफिशल यूआईडीएआई पोर्टल पर जाना होगा |
  2. आधार विभाग के ऑफिशल पोर्टल पर आने के बाद आपको Book an Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  3. अब आपको Proceed to Book Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  4. उसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड को दर्ज करना है और Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  5. उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करना है और Submit OTP & Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  6. क्लिक करने के बाद आपको अपडेट आधार के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  7. अब आपको अपना नाम और आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है एवं नीचे मोबाइल नंबर लिंक ऑप्शन पर क्लिक करके प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  8. प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपका सभी जानकारी देखने को मिल जाएगा जिसमे आपको अपने सभी जानकारी को चेक कर लेना है और Save & Proceed के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
  9. क्लिक करने के बाद आपका सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा और अब आपको अपॉइंटमेंट बुक करना होगा |
  10. अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए आपको Book appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  11. उसके बाद आपको अपने एरिया का पिन कोड दर्ज करना है और Get Details के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
  12. क्लिक करने के बाद आपको अपने नजदीकी का आधार सेवा केंद्र का नाम और एड्रेस देखने को मिल जाएगा |
  13. अब आपको बुक अपॉइंटमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करना है और अपने अनुसार निर्धारित तिथि एवं समय का चयन करना है |
  14. उसके बाद आपको निर्धारित शुल्क ऑनलाइन भुगतान कर देना है |
  15. निर्धारित शुल्क का भुगतान होने के बाद आपका सफलतापूर्वक Link Mobile Number With Aadhar Card के अंतर्गत आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक के लिए आवेदन हो जाएगा |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के फायदे  

  1. आधार कार्ड से जुड़े कई कामो में मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है जिससे सत्यापन आसानी से किया जा सकता है |
  2. आधार से सम्बंधित कई ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करना आसान हो जाता है |
  3. आधार से सम्बंधित कुछ जरुरी सूचनाएं और अपडेट मोबाइल नंबर के माध्यम से प्राप्त हो सकते है |
  4. बैंकिंग और अन्य सेवाओं में आधार आधारित ई केवाईसी के समय सुविधा मिल सकती है | ओटीपी आधारित सत्यापन से आधार कार्ड से जुड़े कार्यो में अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है |
  5. आधार आधारित कई सरकारी सेवाओं या योजनाओं का लाभ लेने में मोबाइल नंबर लिंक होना उपयोगी हो सकता है |

निष्कर्ष –

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment