Yono SBI App Se Loan Kaise Le
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों आज के समय में वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए लोन लेना एक आम बात हो गई है | लेकिन पारंपरिक तरीके से बैंक से लोन लेने में अक्सर लम्बा समय लगता है जिसके कारण कई बार हमें अपनी जरुरत के समय धनराशि नहीं मिल पाती है |
ऐसे में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपने एसबीआई ऐप के जरिए एक शानदार सुविधा शुरू की है जिसके तहत आप कुछ ही मिनटों में एक लाख रूपए तक का पर्सनल लोन प्राप्त कर सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन ले सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

SBI Yono पर्सनल लोन की ब्याज दर और प्रोसेसिंग शुल्क
एसबीआई पर्सनल लोन की ब्याज दर आमतौर पर 10.5% से 14% के बिच रहती है | यह दर आपके क्रेडिट स्कोर, लोन की राशि और रीपेमेंट हिस्ट्री पर निर्भर करती है | अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो आपको कम ब्याज दर पर लोन मिल सकता है | लोन अप्रूवल से पहले बैंक कुछ प्रोसेसिंग फ़ीस चार्ज करता है | यह आमतौर पर लोन अमाउंट का 1% से 2% तक हो सकता है |
एसबीआई योनो ऐप से लोन कैसे लें ?
अगर आप एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर को ओपन करना है और वहां से आपको SBI Yono App को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस ऐप को ओपन करना होगा और यूजर नाम, पासवर्ड को डालकर लॉगिन कर लेना होगा |
- अब ऐप में आपको Loan का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- उपलब्ध लोन के ऑप्शन में से आपको Personal Loan का चयन करना होगा |
- उसके बाद आपको अपनी जानकारी को सही तरीके से भरना होगा, लोन राशि और समय अवधी का चयन करना होगा |
- उसके बाद ओटीपी के माध्यम से सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करना होगा |
- अब आपको आवेदन को सबमिट करना है और उसके बाद आपके आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी |
- अगर आपने फॉर्म में सब कुछ सही भरा है तो जल्द ही आपको लोन अप्रूवल का मैसेज आ जाएगा और लोन की राशि आपके बैंक खाते में आ जाएगी |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एसबीआई योनो ऐप से लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की एसबीआई योनो ऐप से लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |