Aadhar Card Se Mobile Number Link Kare |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों अगर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो ऐसी स्थिति में आप ऑनलाइन आवेदन करके अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है क्योकि आप सभी जानते है की आज के समय में आधार कार्ड के बिना कोई भी काम नहीं होता है और आधार कार्ड के माध्यम से अगर ऑनलाइन किसी प्रकार का कोई भी करते है तो उसमे आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना अति आवश्यक है तभी आप कोई भी काम कर पाएंगे | इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
इंडियन पोस्टल सर्विस पोर्टल के माध्यम से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको इंडियन पोस्टल सर्विस के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज में विभिन्न सेवाएं आ जाएगी जिसमे से आपको Aadhar Mobile – Update के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे की अपना नाम, पता, ईमेल, मोबाइल नंबर आदि जानकारी को दर्ज करने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने नजदीकी के पोस्ट ऑफिस का चयन कर लेना होगा |
- चयन करने के बाद कुछ दिनों के अंतर्गत आपके रजिस्टर पते पर पोस्ट ऑफिस के तरफ से एक अधिकारी आएगा जो आपके मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करने का कार्य करेगा |
- इस प्रकार से आप अपने आधार कार्ड में ऑनलाइन अपने मोबाइल नंबर को लिंक करवा सकते है |
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करें ?
- आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने नजदीकी के आधार सेंटर पर जाना होगा |
- आधार सेंटर का पता आप यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर कर सकते है |
- आपको अपने साथ अपना आधार कार्ड एवं वह मोबाइल नंबर ले जाना होगा जिसे आप अपने आधार कार्ड से लिंक करना चाहते है |
- उसके बाद आपको आधार सेंटर पर एक आधार अपडेट / एनरोलमेंट फॉर्म मिलेगा तो इस फॉर्म को सही जानकारी को साथ भरना होगा एवं उसमे अपना मोबाइल नंबर सही से लिखना होगा |
- फॉर्म को जमा करने के बाद आधार सेंटर पर आपका बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा और यह आपकी पहचान की पुष्टि के लिए आवश्यक है |
- आपको अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए फ़ीस का भुगतान करना होगा |
- फ़ीस का भुगतान एवं सत्यापन के बाद आपका अनुरोध प्रोसेस किया जाएगा और आपको एक रसीद मिलेगी जिसमे अपडेट की जानकारी होगी |
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने की प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है, लिंक होने की पुष्टि के लिए आपको एक एसएमएस मिलेगा |
इस प्रकार से आप आधार सेंटर पर जाकर अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर आसानी से लिंक कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |