Aadhar Card Se PhonePe Account Banaye
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट कैसे बनाये | दोस्तों आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन पेमेंट का चलना तेजी से बढ़ रहा है | ऐसे में अगर आप भी बिना एटीएम कार्ड के अपने आधार कार्ड के जरिए फ़ोन पे अकाउंट बनाना चाहते और यूपीआई पिन सेट करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड के मदद से फ़ोन पे अकाउंट बना सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट बनाने के लिए दस्तावेज
आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट बनाने के लिए आपके पास निम्नलिखि चीजों का होना आवश्यक है जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड
- इंटरनेट कनेक्शन
- मोबाइल नंबर
- स्मार्टफोन जिसमे फ़ोन पे ऐप इंस्टॉल हो
इन सभी चीजों को तैयार रखने के बाद आप आसानी से अपने आधार कार्ड के माध्यम से फ़ोन पे अकाउंट बना सकते है और यूपीआई पिन सेट कर सकते है |
आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट कैसे बनाये ?
अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से फ़ोन पे अकाउंट बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर को ओपन करना होगा |
- उसके बाद आपको वहां सर्च ऑप्शन पर क्लिक करके PhonePe App टाइप करना होगा और इस ऐप को डाउनलोड व इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस फ़ोन पे ऐप को ओपन करना होगा |
- ओपन करने के बाद आपको अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा |
- उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करके वेरिफाई करना होगा |
- सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन के बाद आपका फ़ोन पे अकाउंट बन जाएगा |
- अब ऐप के होम पेज पर आपको Bank Account के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और उसके बाद बैंक की लिस्ट खुल जाएगी जिसमे से आपको अपना बैंक चुनना होगा |
- आपको अपने बैंक का चयन करने के बाद Authenticate Using Aadhar Number के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब आपको अपने आधार कार्ड के शुरू के 6 अंक को दर्ज करना होगा और उसके बाद आपको Continue पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करके वेरिफाई करना होगा |
- ओटीपी सत्यापन के बाद आपको SET PIN का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने मनपसंद का 4 या 6 अंको का यूपीआई पिन सेट करना होगा और इसे कन्फर्म करना होगा |
- इतना सब करने के बाद आपका फ़ोन पे अकाउंट आधार कार्ड के माध्यम से बनकर तैयार हो जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड के मदद से फ़ोन पे अकाउंट बना सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से फ़ोन पे अकाउंट बना सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |