Aadhar Card Se Ayushman Card Kaise Banaye : आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?

Aadhar Card Se Ayushman Card Kaise Banaye

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों अगर आप भी हर साल 5 लाख तक का फ्री इलाज पाना चाहते है तो आपके लिए शानदार खुशखबरी है | अब आप सिर्फ अपने आधार कार्ड के मदद से कुछ ही मिनटों में अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड से अपना आयुष्मान कार्ड बना सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

Aadhar Card Se Ayushman Card Kaise Banaye

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड
  2. राशन कार्ड
  3. आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर

अगर आपके पास ये सभी दस्तावेज है तो आप आसानी से अपन आयुष्मान कार्ड बना सकते है और इसका लाभ उठा सकते है |

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए योग्यता 

आधार कार्ड के सहायता से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए भारत का कोई भी पात्र नागरिक आवेदन कर सकता है | इस योजना का लाभ उठाने के लिए परिवार के सदस्यों का नाम लाभार्थी सूचि में शामिल होना आवश्यक है |

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ? 

अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर को ओपन करना होगा |
  2. उसके बाद आपको वहां से “Ayushman App” को सर्च करना होगा तथा उस ऐप को डाउनलोड कर इंस्टॉल करना होगा |
  3. इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस ऐप को ओपन करना होगा और लॉगिन सेक्शन में जाकर Beneficiary का ऑप्शन चुनना होगा |
  4. अब आपको आधार बेस्ड ओटीपी वेरिफिकेशन करना होगा और इसके लिए आपको अपने आधार कार्ड नंबर को दर्ज करना होगा और ओटीपी के जरिए सत्यापन करना होगा |
  5. सत्यापन करने के बाद आपके सामने डैशबोर्ड खुलेगा जिसमे आपकी व्यक्तिगत जानकारी और आपके परिवार के सदस्यों का विवरण दिखाई देगा |
  6. अब यहां पर आपको अपने आधार कार्ड का डिटेल्स दर्ज करना होगा और फिर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  7. उसके बाद आपके राशन कार्ड से जुडी सभी सदस्यों की जानकारी सामने आएगी | जिस सदस्य का आप आयुष्मान कार्ड बनाना चाहत है उसके नाम के आगे Action के तहत E KYC का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
  8. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा और इसमें आपको सभी आवश्यक जानकारी को सही से भरना होगा |
  9. अब आपको लाइव फोटो अपलोड करना होगा |
  10. उसके बाद आपको ओटीपी के माध्यम से वेरिफिकेशन करना होगा और अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  11. इतना सब करने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड तैयार हो जाएगा जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते है |

इस परकारिया के माध्यम से आप आसानी से अपने और अपने परिवार के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बना सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |

Leave a Comment