Gas Cylinder Booking Online |
हेलो दोस्तों मई आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की गैस सिलेंडर बुक कैसे करें | दोस्तों आज के समय में रसोई गैस हर घर की जरुरत बन चुकी है लेकिन बहुत से लोगो को अभी भी यह नहीं पता होता है की गैस सिलेंडर की बुकिंग घर बैठे मोबाइल से भी किया जा सकता है |
इसके लिए आपको गैस एजेंसी में जाने की जरुरत नहीं होती है | अब आप व्हाट्सप्प, मोबाइल ऐप, कॉल या ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से कुछ ही मिनटों में एलपीजी सिलेंडर बुक कर सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

गैस सिलेंडर बुकिंग करने के लिए कुछ जरुरी चीजे
अगर आप गैस सिलेंडर के लिए बुकिंग करना चाहते है तो इसके लिए आपको कुछ सामान्य जानकारी की जरुरत होती है |
- मोबाइल नंबर
- गैस कनेक्शन का कंस्यूमर नंबर
- मोबाइल फ़ोन
ध्यान रखें की आपको बुकिंग हमेशा उसी मोबाइल नंबर से करना चाहिए जो आपके गैस कनेक्शन में रजिस्टर है |
WhatsApp से गैस सिलेंडर के लिए बुकिंग कैसे करें ?
आजकल गैस कंपनियों व्हाट्सप्प के माध्यम से भी बुकिंग की सुविधा दे रही है | इसके लिए आपको अपने मोबाइल नंबर से व्हाट्सप्प पर मैसेज भेजना होता है |
- Indian Gas – 7588888824 पर REFILL भेजें
- Bharat Gas – 1800224344 पर Hi भेजें
- HP Gas – 9222201122 पर Hi भेजना होगा |
मैसेज भेजने के बाद आपको बैंकिंग से सम्बंधित निर्देश मिल जाएंगे और आपकी बुकिंग पूरी हो जाएगी |
मोबाइल ऐप से गैस सिलेंडर बुकिंग करें ?
अगर आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते है तो गैस कंपनी के मोबाइल ऐप के जरिए भी आसानी से आप बुकिंग कर सकते है |
मुख्य एलपीजी ऐप्स
- Indian Oil One
- Hello BPCL
- HP Pay
ऐप से बुकिंग करने की प्रक्रिया
- गैस सिलेंडर बुकिंग करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर में जाना होगा और वहां से आपको गैस कंपनी का ऐप इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस ऐप को ओपन करना होगा |
- उसके बाद आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन करना होगा |
- Refill या Book Cylinder ऑप्शन को चुनना होगा और उसके बाद आपकी गैस बुकिंग पूरी हो जाएगी |
कॉल से बुकिंग कैसे करें ?
अगर आपके पास स्मार्टफोन नहीं है तो आप सिर्फ एक कॉल करके भी गैस सिलेंडर बुक कर सकते है | अलग – अलग गैस कंपनियों के लिए अलग – अलग नंबर जरिए किए गए है |
- Indian Gas – 8454955555
- Bharat Gas – 7710955555
- HP Gas – 9493602222
इन नंबरों पर आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कॉल करके निर्देशों को पालन करके गैस बुकिंग कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की गैस सिलेंडर बुकिंग कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही गैस सिलेंडर के लिए बुकिंग कर सकते है और गैस सिलेंडर अपने घर पर पा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें |