Aadhar Card Se UPI Pin Banaye
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये | दोस्तों यूपीआई जिसने बैंकिंग सेक्टर को एकदम से बदल कर रख दिया है | पहले जहां नेफ्ट वगैरा से पैसा ट्रांसफर करने पर बहुत समय लगता था आज वही पैसा सेकेण्ड में ट्रांसफर और रिसीव किया जा सकता है | आप यूपीआई के जरिए कोई भी नेशनल और इंटरनेशनल ट्रांसेक्शन चुटकियो में कर सकते है |

ऐसे में हर कोई फ़ोन पे, पेटीएम, गूगल पे, अमेज़न पे इत्यादि पर अपना बैंक खाता जोड़कर यूपीआई आईडी बनाना चाहते है लेकिन उसके पास एटीएम कार्ड नहीं है तो वह सोचते है की बिना एटीएम कार्ड के सिर्फ आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |
आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये ?
- आधार कार्ड से यूपीआई पिन बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर को ओपन करना होगा और वहां से BHIM UPI एप्लीकेशन को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस भीम यूपीआई एप्लीकेशन को ओपन करना होगा |
- अब आपका जो मोबाइल नंबर आधार कार्ड के बैंक खाते से लिंक है वह मोबाइल नंबर सिम का चयन करना होगा और उसके बाद आपको प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका सिम सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन हो जाएगा |
- सिम सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन होने के बाद बैंक के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा और अब आपको Bank Account के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- बैंक अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका जिस बैंक में खाता खुला हुआ है उस बैंक का नाम चयन करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- जैसे ही आप सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपका बैंक खाता संख्या देखने को मिलेगा जस्ट उसके सैंड में आपको सही का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपनी सहमति देना होगा और उसके बाद आपका बैंक खाता संख्या यूपीआई से जुड़ जाएगा |
- अब आपको आधार नंबर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और उसके बाद आपको प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने आधार कार्ड के शुरू के 6 नंबर को दर्ज करना होगा और उसके बाद आधार लिंक मोबाइल नंबर पर Aadhar OTP प्राप्त होगा आपको उस ओटीपी को दर्ज करना होगा |
- उसके बाद आप जो यूपीआइआ पिन सेट करना चाहते है वह यूपीआई पिन दर्ज करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- अब आपका सफलतापूर्वक आधार यूपीआई पिन सेट हो जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड से यूपीआई पिन बना सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से y