Ayushman Card Kaise Banaye
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों भारत सरकार के द्वारा देश के सभी गरीब नागरिकोके लिए आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को चलाया जा रहा है इस योजना के माध्यम से सरकार देश के सभी गरीव नागरिको को 5 लाख रूपए तक का फ्री स्वास्थ्य बिमा प्रदान कर रही है | अगर आप आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए योग्यता
अगर आप आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो आपको नीचे दी हुई सभी योग्यताओं को पूरा करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आयुष्मान कार्ड बनाने वाला आवेदक भारत का मूल निवासी होना चाहिए और आवेदक के पास राशन कार्ड होना चाहिए |
- आवेदक के परिवार का नाम SECC 2011 ( Socio Economic Caste Census ) की सूचि में शामिल होना चाहिए |
- अगर आपके परिवारों का नाम केंद्र सरकार की PM-JAY सूचि में नहीं है तो वे अपने राज्य की स्वास्थ्य योजना ( जैसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ) के अंतर्गत पात्र हो सकते है |
आयुष्मान कार्ड के लाभ
- आयुष्मान कार्ड के माध्यम से सरकार लाभार्थियों को 5 लाख रूपए तक का मुफ्त स्वास्थ्य बिमा प्रदान कर रही है |
- आयुष्मान कार्ड के माध्यम से सरकारी एवं सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस और पेपरलेस इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है |
- आयुष्मान कार्ड के माध्यम से महिलाओं, बच्चो और बुजुर्गो के स्वास्थ्य के लिए विशेष लाख और सुविधाएं प्रदान की जाती है |
आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?
- आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आप सभी को इसके आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको Login as Beneficiary के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा जिसमे आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और वेरिफाई के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- उसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करके लॉगिन कर लेना होगा |
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा जिसमे की आपको मांगी गई सभी जानकारी को सही से भरना होगा |
- सभी जानकारी को भरने के बाद अब आपको लभरती सूचि में अपना नाम खोजने का ऑप्शन मिलेगा | अगर आपका नाम सूचि में होगा तो आपको Link Aadhar पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा जिसमे आपको अपने आधार कार्ड नंबर को दर्ज करना होगा |
- उसके बाद आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करना होगा |
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा जिसमे की आपको मांगी जाने वाली सभी जानकारी को भरकर Redo e-KYC के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपको लाइव फोटो क्लिक करके ई केवाईसी को कर लेना होगा और अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- उसके बाद आपको डाउनलोड कार्ड का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करके आपको अपने आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर लेना होगा |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें |