Aadhar Card Me Mobile Number Link 2026 |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड आज के समय में भारतीय नागरिको के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज बन चूका है | इसका उपयोग विभिन्न सरकारी और निजी सेवाओं के लिए होता है | इसलिए आपके आधार कार्ड पर आपका मोबाइल नंबर अपडेट होना जरुरी है | अगर आपको अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
इंडियन पोस्टल सर्विस पोर्टल के माध्यम से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा |
- आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको इंडियन पोस्टल सर्विस के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज में विभिन्न सेवाएं आ जाएगी जिसमे से आपको Aadhar Mobile Update के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको पूछी गई सभी जानकारी को जैसे की अपना नाम, पता, ईमेल, मोबाइल नंबर आदि जानकारी को दर्ज करने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने नजदीकी के पोस्ट ऑफिस का चयन करना होगा |
- चयन करने के बाद कुछ दिनों के अंतर्गत आपके रजिस्टर पते पर पोस्ट ऑफिस के तरफ से एक अधिकारी आएगा जो आपके मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करने का कार्य करेगा |
- इस प्रकार से आप घर बैठे ऑनलाइन आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को लिंक करवा सकते है |
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करें ?
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना एक सरल प्रक्रिया है जिसके लिए आपको आधार सेवा सेंटर में जाना होता है | वहां जाने पर आपको निम्न बिंदुओं का पालन करना होगा :-
- आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने नजदीकी के आधार सेंटर पर जाना होगा |
- आपको अपने साथ में अपना आधार कार्ड एवं वह मोबाइल नंबर ले जाना होगा जिसे आप आधार कार्ड से लिंक करना चाहते है |
- आधार सेंटर पर आपको एक आधार अपडेट / एनरोलमेंट फॉर्म मिलेगा तो इस फॉर्म को आपको सही जानकारी के साथ भरना होगा एवं उसमे अपना मोबाइल नंबर सही से लिखना होगा |
- फॉर्म को जमा करने के बाद आधार सेंटर पर आपका बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा यह आपकी पहचान की पुष्टि के लिए आवश्यक है |
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको फ़ीस का भुगतान करना होगा |
- फ़ीस का भुगतान एवं सत्यापन के बाद आपका अनुरोध प्रोसेस किया जाएगा और आपको एक रसीद मिलेगी जिसमे अपडेट की जानकारी होगी |
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने की प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है और लिंक होने की पुष्टि के लिए एक एसएमएस मिलेगा |
इस प्रकार से आप आधार सेंटर पर जाकर अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर आसानी से लिंक कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?