SBI Bank Ka Balance Check Kare : एसबीआई बैंक का बैलेंस चेक कैसे करें ?

Table of Contents

SBI Bank Ka Balance Check Kare |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की एसबीआई बैंक का बैलेंस चेक कैसे करें | दोस्तों स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की सर्विसेज बहुत अच्छी होती है मैं ऐसा इसलिए कह सकता हूँ क्योकि मैं भी एक एसबीआई कस्टमर हूँ | नए कस्टमर को पता नहीं होता है की एसबीआई में बैलेंस चेक करने के लिए बहुत सारे तरीके मौजूद है |

पहले आपको स्टेट बैंक का बैलेंस चेक करने के लिए बार बार बैंक जाना पड़ता था लेकिन आज के समय में घर बैठे ऑनलाइन हो सकता है | इसकी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

SBI Bank

योनो एसबीआई से बैलेंस चेक करें ? 

दोस्तों अगर आप एसबीआई बैंक का बैलेंस योनो एसबीआई ऐप से चेक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –

  1. सबसे पहले अगर आपने योनो एसबीआई ऐप में रजिस्टर नहीं किया हुआ है तो उसे डाउनलोड करके रजिस्टर करना होगा |
  2. उसके बाद आपको अपने मोबाइल में ऐप को ओपन करना होगा और उसके बाद योनो एसबीआई ऐप में कुछ ऐसा इंटरफेस मिलेगा जहां पर आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  3. अब आपको रजिस्टर करते समय बनाया गया MPIN डालना होगा, चाहे तो आप User ID वाले टैब में जाकर यूजर आईडी और पासवर्ड में भी लॉगिन कर सकते है |
  4. उसके बाद आपको ऊपर में ही दिए है View Balance के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  5. उसके बाद आपके एसबीआई खाते में जितना बैलेंस होगा वह स्क्रीन पर दिखाई दे देगा |

नेट बैंकिंग द्वारा एसबीआई बैंक का बैलेंस चेक करें ?

अगर आप नेट बैंकिंग के द्वारा एसबीआई बैंक का बैलेंस चेक करना चाहते है तो इसके लिए नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा –

  1. नेट बैंकिंग से एसबीआई बैंक का बैलेंस चेक करने के बाद आपको अपने मोबाइल के ब्राउजर से ऑनलाइन एसबीआई यूआरएल ओपन करना होगा |
  2. उसके बाद कुछ ऐसे इंटरफेस मिलेगा जिसमे आपको Personal Banking के नीचे दिए गए लॉगिन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  3. उसके बाद आपको Continue To Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  4. अब आपको अपने यूजर नाम और पासवर्ड डालकर कैप्चा कोड को सही से भरना होगा और लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा |
  5. एसबीआई के नेट बैंकिंग में लॉगिन करते ही डैशबोर्ड में Available Balance के नीचे दिए गए Check here for Balance के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  6. उसके बाद आपके एसबीआई खाते का बैलेंस स्क्रीन पर शो हो जाएगा |

इस प्रकार से आप नेट बैंकिंग के द्वारा अपने एसबीआई बैंक का बैलेंस चेक कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की एसबीआई बैंक का बैलेंस चेक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही एसबीआई बैंक का बैलेंस चेक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment