Aadhar Card Me Mobile Number Link |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों भारत देश के सभी नागरिको को आधार कार्ड बनवाया गया है लेकिन बहुत सारे ऐसे व्यक्ति है जिनके आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं हो पता है वैसे व्यक्ति बहुत परेशान होते है अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करवाने को लेकर हम आपको एक तरीका बताएंगे | जिससे आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते है | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करें ऑनलाइन ?
दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर को ऑनलाइन लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को UIDAI के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद आपको Get Aadhar के सेक्शन में जाकर Proceed to Book Appointment का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा आपको उस ओटीपी को दर्ज करना होगा और Submit OTP & Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको Update Aadhar के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपके सामने 12 डिजिट का आधार कार्ड नंबर दर्ज करने का ऑप्शन आएगा |
- उसके बाद आपको मोबाइल नंबर अपडेट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब आपको अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करके Send OTP के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- अपने मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को सत्यापन करके आपको Save And Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको चेक बॉक्स पर टिक करके सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब आपको मुफ्त अपॉइंटमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा | जिसके बाद आपको मांगे गए सभी आवश्यक जानकारियों को दर्ज करके बुक अपॉइंटमेंट को प्रिंट कर लेना होगा |
- उसके बाद आपको अपने नजदीकी के आधार सेंटर पर जाकर आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते है |
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करें ऑफलाइन ?
- सबसे पहले आप सभी को अपने नजदीकी के आधार पंजीकरण केंद्र या अपने नजदीकी के कॉमन सर्विस सेंटर पर जाना होगा |
- वहां पर आपको आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करवाने के लिए रिक्वेस्ट करना होगा | वहां पर जो भी कर्मचारी बैठे होंगे वह आपका मोबाइल नंबर अपडेट कर देंगे |
- जिसके लिए आपसे वह 50 रूपए का शुल्क लेंगे और आपका बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए आपको फिंगर प्रिंट स्कैन करना होगा |
- जिसके बाद आपके 24 से 48 घंटे में आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक हो जाता है जिसका मैसेज आपके नंबर पर प्राप्त हो जाता है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें |