Aadhar Card Se UPI Pin Kaise Banaye |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये | दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से यूपीआई पिन बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाना होगा जिससे की आपको कोई समस्या न हो इसलिए आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

यूपीआई पिन क्या है ?
यूपीआई पिन का पूरा नाम Unified Payment Interface Personal Identification Number है | यह पेमेंट करते समय उपयोग किया जाने वाला 4 से 6 अंको वाला कोड है | यूपीआई पिन के माध्यम से आप अपने अकाउंट से किसी दूसरे अकाउंट में पेमेंट भेजी जा सकती है | यह खुद का Private Pin Code होता है जिसको खुद तक सिक्योर रखना पड़ता है | अगर आप इस पिन को सिक्योर नहीं रख पाते है तब आपकी पेमेंट या बैंक अकाउंट में जमा बैलेंस का लगत इस्तेमाल हो सकता है |
आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये ?
अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से यूपीआई पिन ऑनलाइन बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आधार कार्ड से यूपीआई पिन बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से BHIM UPI Application को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बढ़ आपको अपने स्मार्टफोन में इस एप्लीकेशन को ओपन करना होगा |
- अब आपके जो मोबाइल नंबर आधार का बैंक खाते से लिंक है वह मोबाइल नंबर सिम का चयन करना होगा और उसके बाद आपको प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका सिम सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन हो जाएगा |
- सिम वेरिफिकेशन होने के बाद आपको बैंक के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और उसके बाद आपको प्लस + के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा तो अब आपको Bank Account के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- जैसे ही आप बैंक अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपका जिस बैंक में खाता खुला हुआ है उस बैंक का नाम चयन करना होगा तथा सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- उसके बाद आपका बैंक खाता संख्या देखने को मिलेगा जस्ट उसके साइड में सही का निशान मिलेगा उस पर आपको क्लिक करना होगा और अपनी सहमति देना होगा और उसके बाद आपका खाता संख्या यूपीआई से जुड़ जाएगा |
- अब आपको आधार नंबर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और उसके बाद आपको प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने आधार कार्ड के शुरू 6 डिजिट नंबर को दर्ज करना होगा और उसके बाद आधार लिंक मोबाइल नंबर पर Aadhar OTP प्राप्त होगा वह ओटीपी आपको दर्ज करना होगा |
- उसके बाद आप जो यूपीआई पिन सेट करना चाहते है वह यूपीआई पिन दर्ज करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपका सफलतापूर्वक आधार यूपीआई पिन सेट हो जाएगा |
ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप बहुत ही आसानी से अपने आधार कार्ड से यूपीआई पिन सेट कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए की आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने आधार कार्ड के मदद से यूपीआई पिन बना सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |