Aadhar Card Se Bank Balance Check : आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें ?

Table of Contents

Aadhar Card Se Bank Balance Check |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड से आप घर बैठे ही अपना बैंक बैलेंस चेक करते है | आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो आपकी पहचान के परमं के रूप में उपयोग होता है | इसके अलावा आप आधार कार्ड का उपयोग अपने बैंक खाते में जमा धनराशि चेक करने के लिए भी कर सकते है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपना बैंक बैलेंस चेक कर सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

Bank Balance Check

आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करें ?

अगर आप बैंक बैलेंस चेक करना चाहते है तो अपने आधार कार्ड के 12 अंको के नंबर की जरुरत होगी और आपको यह भी बता दें की आपका मोबाइल नंबर और आधार कार्ड आपके बैंक खाते से लिंक होना चाहिए |

  1. आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आपके बैंक में रजिस्टर मोबाइल नंबर से *99# डायल करना होगा | 
  2. उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर Welcome to *99# का मैसेज आएगा जिसमे OK बटन पर क्लिक करना होगा |
  3. उसके बाद एक मेन्यू ओपन होगा और उसके बाद आपको अपना भाषा सेलेक्ट करना होगा |
  4. इसमें आपको तीसरे नंबर पर Balance Check का ऑप्शन दिखाई देगा, अब बैलेंस चेक करने के लिए आपको नीचे 3 टाइप कर Send बटन पर क्लिक करना होगा |
  5. उसके बाद कुछ देर में आपके मोबाइल फ़ोन पर एक फ्लैश मैसेज आएगा जिसमे आपको अपना यूपीआई पिन इंटर करना होगा |
  6. यूपीआई पिन इंटर करने के बाद आपके बैंक का बैलेंस शो हो जाएगा |

बैंक मित्र के मदद से बैंक बैलेंस चेक करें ? 

अगर आपको ऊपर बताए गए तरीके से बैंक बैलेंस चेक करने में परेशानी होती है तो आप अपने नजदीकी के किसी भी बैंक मित्र केंद्र पर जाकर आप अपने खाते का पैसा चेक कर सकते है जिसके लिए नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने नजदीकी के CSC या CSP केंद्र पर जाना होगा जहां पर आपको अपने 12 डिजिट का आधार कार्ड नंबर देना होगा |
  2. उसके बाद आपसे फिंगर का निशान लिया जाएगा |
  3. आपके बैंक खाते में कितनी राशि है उसकी जानकारी आपको उपलब्ध करा दी जाएगी |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड के मदद से बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते है |

आधार कार्ड से बैंक बैलेंस क्यों पता चल जाता है ? 

आधार कार्ड एक सरकारी दस्तावेज है जिसमे आपके 12 अंको का आधार कार्ड नंबर, नाम, जन्मतिथि, पता, लिंग, फोटो आदि होता है और इन्हे शारीरिक विशेषताओं जैसे अंगूठे और उंगलियों के निशान और आंख की पुतली से जोड़ा जाता है सरकारी और निजी कार्यो में इसे ज्यादातर वैद्य पहचान प्रमाण और पता प्रमाण पत्र के रूप में स्वीकार किया जाता है | बैंक खाता खोलते समय व बाद में जब आप अपने खाते में अपना 12 अंको का आधार कार्ड नंबर दर्ज करते है तो बैंक खाते से सम्बंधित सभी विवरण आपके आधार विवरण के साथ जुड़ जाते है जिससे आप अपने आधार कार्ड के मदद से किसी भी बैंक का बैलेंस चेक कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने आधार कार्ड के मदद से बैंक का बैलेंस चेक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment