Google Pay Account Kaise Banaye
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की गूगल पे अकाउंट कैसे बनाये | दोस्तों साल 2017 में गूगल ने मार्केट के ऑनलाइन पेमेंट सेगमेंट में एंट्री की और गूगल तेज़ के नाम से एक ऐप लांच किया है बाद में गूगल के द्वारा इसका नाम बदलकर गूगल पे कर दिया गया | इस ऐप के मदद से आप आसानी से ऑनलाइन पैसे भेज सकते हैऔर प्राप्त भी कर सकते है साथ ही ऑनलाइन रिचार्ज भी कर सकते है | यह ऐप सीधा आपके बैंक खाते से जुड़ जाता है और जितने भी पैसो का लेनदेन होता है वह सीधा बैंक से होता है इसलिए यह ऐप बहुत ही काम का ऐप है | अगर आप भी गूगल पे अकाउंट बनाना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

गूगल पे क्या है ?
गूगल पे एक पेमेंट ऐप है जो की यूपीआई को सपोर्ट करता है | यूपीआई के द्वारा जब कोई यूजर किसी भी प्रकार का डिजिटल पेमेंट करता है तो सीधा उसके बैंक अकाउंट से पैसे कट जाते है इस कारण यूपीआई के द्वारा डिजिटल पेमेंट करना एकदम सरल और सुरक्षित है | गूगल पे भी यूपीआई आधारित भुगतान प्रणाली का इस्तेमाल करता है | गूगल पे अकाउंट बनाने के बाद उसमे बैंक अकाउंट को ऐड करने के बाद एक यूपीआई आईडी बन जाती है फिर उस यूपीआई आईडी के द्वारा ही गूगल पे ऐप का इस्तेमाल करके किसी भी प्रकार का डिजिटल पेमेंट जैसे बैंक में पैसा ट्रांसफर करना, मोबाइल रिचार्ज करना, डीटीएच बिल का भुगतान करना आदि किया जा सकता है |
गूगल पे अकाउंट कैसे बनाये ?
- गूगल पे अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर में जाना होगा और वहां से आपको Google Pay App को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन के इस ऐप को ओपन करना होगा |
- अब बैंक अकाउंट से जुड़े हुए मोबाइल नंबर को डालना होगा और नेक्स्ट के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपना ईमेल अकाउंट डालना होगा और नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा
- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे ये Automatically Detect कर लेगा या आप खुद भी इसे डाल सकते है |
- उसके बाद आपको गूगल पे सिक्योर करने के लिए फ़ोन स्क्रीन लॉक या गूगल पिन क्रिएट करने के लिए कहा जाएगा जिसमे से आपको एक ऑप्शन का चयन करना होगा |
- अब आपको कंटिन्यू के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और जो भी परमिशन मांगे जाएंगे आपको उनको Allow कर देना होगा |
- अब आपका गूगल पे तैयार हो जाएगा इस्तेमाल करने के लिए |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की गूगल पे अकाउंट कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही गूगल पे अकाउंट बना सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें |