Ayushman Card Aadhar Card se Kaise Banaye |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सरकार के द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अब आप केवल अपने आधार कार्ड के सहायता से घर बैठे अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है | इस योजना के अंतर्गत हर पात्र व्यक्ति को सालाना 5 लाख रूपए तक का फ्री इलाज मिल सकता है |
अगर आप भी इसका लाभ उठाना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड के मदद से आयुष्मान कार्ड बना सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
- परिवार की जानकारी
इन दस्तावेजों को तैयार रखने के बाद आप आसानी से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है
आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए योग्यता
आधार कार्ड के सहायता से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए भारत का कोई भी पात्र नागरिक आवेदन कर सकता है | इस योजना का लाभ उठाने के लिए परिवार के सदस्यों का नाम लाभार्थी सूचि में शामिल होना आवश्यक है |
आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?
दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से अपना आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन बनवाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर में जाना होगा और वहां से आपको Ayushman App को डाउनलोड व इंस्टॉल करना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस ऐप को ओपन करना होगा और Login Section में जाकर Beneficiary के ऑप्शन को चुनना होगा |
- उसके बाद आपको आधार बेस्ड ओटीपी वेरिफिकेशन करना होगा इसके लिए आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा और ओटीपी के जरिए सत्यापन करना होगा |
- उसके बाद आपके सामने डैशबोर्ड खुलेगा जिसमे आपकी व्यक्तिगत जानकारी और आपके परिवार के सदस्यों का विवरण दिखाई देगा |
- अब यहां पर आपको अपने आधार कार्ड का डिटेल्स दर्ज करना होगा और फिर आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपके राशन कार्ड से जुडी सभी सदस्यों की जानकारी सामने आएगी | जिस सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनाना है उसके नाम के आगे एक्शन के तहत ई केवाईसी का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा इसमें सभी आवश्यक जानकारी को सही से भरना होगा |
- अब आपको अपना लाइव फोटो अपलोड करना होगा |
- उसके बाद ओटीपी के माध्यम से वेरिफिकेशन करना होगा और अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- इतना सब करने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड तैयार हो जाएगा जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड के मदद से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है और इसका लाभ उठा सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे अपने आधार कार्ड के मदद से अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |