Aadhar Card Se UPI Pin Kaise Banaye
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये | दोस्तों अगर आपके पास भी एटीएम कार्ड नहीं है और आप यूपीआई का यूज करना चाहते है तो अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है | आपको बता दें की बिना एटीएम कार्ड के अगर आप यूपीआइआ पिन सेट करना चाहते है तो सिर्फ आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए क्योकि बहुत सारे बैंको में इस ऑप्शन को जोड़ दिया गया है अब आप अपने आधार कार्ड से ही यूपीआई पिन सेट कर सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

यूपीआई आईडी क्या है ?
यूपीआई आईडी डिजिटल पेमेंट करने का एक जरिया है जिसके माध्यम से आप किसी भी पैसा ट्रांसफर कर सकते है और पैसा मंगवा सकते है |
आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये ?
अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से यूपीआई पिन बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड से यूपीआई पिन बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर से BHIM UPI Application को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन के इस एप्लीकेशन को ओपन करना होगा |
- अब आपका जो मोबाइल नंबर आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक है वह मोबाइल नंबर सिम का चयन करना होगा और उसके बाद प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपका सिम सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन हो जाएगा |
- सिम सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन होने के बाद बैंक के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- बैंक के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको + प्लस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा |
- अब आपको Bank Account के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- बैंक अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका जिस बैंक में खता खुला हुआ है उस बैंक का नाम चयन करना होगा तथा सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपका बैंक खाता संख्या देखने को मिलेगा जस्ट उसके साइड में आपको सही का निशान मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा और आपको अपना सहमति देना होगा और उसके बाद आपका खाता संख्या यूपीआई से जुड़ जाएगा |
- अब आपको आधार नंबर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और उसके बाद प्रोसीड के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आधार कार्ड के शुरू के 6 अंक को दर्ज करना होगा और उसके बाद आधार लिंक मोबाइल नंबर पर Aadhar OTP प्राप्त होगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करना होगा |
- उसके बाद आप जो यूपीआई पिन सेट करना चाहते है वह यूपीआई पिन दर्ज करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब आपका सफलतापूर्वक आधार यूपीआई पिन सेट हो जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड से यूपीआई पिन सेट कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से यूपीआई पिन बना सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |