Aadhar Card Me Mobile Number Link Kare
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड एक बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमे आपको अपनी जानकारी को अपडेट रखना जरुरी होता है | इसलिए अपना मोबाइल नंबर आधार कार्ड में अपडेट करना भी बहुत जरुरी है |

अगर आप आधार कार्ड से कोई भी सुविधा ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए आधार कार्ड में मोबाइल नंबर का लिंक होना बहुत आवश्यक होता है | अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को अपडेट करना आजकल बहुत आसान हो गया है | इसके लिए आपको इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के वेबसाइट पर जाना होगा आपका आधार कार्ड अपडेट हो जाएगा |
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने का लाभ
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने से आपको सरकार के द्वारा जारी बहुत सारी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकता है |
- आधार ई केवाईसी से आप सरकार के द्वारा संचालित बहुत सी योजना जैसे प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना ई केवाईसी और वृद्धा पेंशन योजना ई केवाईसी करा सकेंगे
- अगर आपका आधार मोबाइल से लिंक नहीं है तो आप इन योजनाओं में ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सकेंगे जिससे आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा |
- अगर अपने आधार कार्ड में कोई नई अपडेट करवाना चाहते है तो इसके लिए आवेदक को उसके वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा |
- सरकार के द्वारा आवेदकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से जारी धनराशि की सूचि भी आवेदक के आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एसएमएस के द्वारा प्राप्त हो जाएगी |
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
इंडियन पोस्टल सर्विस पोर्टल के माध्यम से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को इंडियन पोस्टल सर्विस के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज में विभिन्न सेवाएं आ जाएगी जिसमे से आपको Aadhar Mobile-Update के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे की अपना नाम, पता, ईमेल , मोबाइल नंबर आदि को दर्ज करने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने नजदीकी के पोस्ट ऑफिस का चयन कर लेना होगा |
- चयन करने के बाद कुछ दिनों के अंतर्गत आपके रजिस्टर पते पर पोस्ट ऑफिस के तरफ से एक अधिकारी आएगा जो आपके मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करने का कार्य करेगा |
- इस प्रकार आप अपने घर बैठे ऑनलाइन आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते है |
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करें ?
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी के आधार सेंटर पर जाना होगा |
- आपको अपने साथ अपना आधार कार्ड एवं वह मोबाइल नंबर ले जाना होगा जिसे आप अपने आधार कार्ड से लिंक करना चाहते है |
- आधार सेंटर पर आपको एक आधार अपडेट / एनरोलमेंट फॉर्म मिलेगा तो इस फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरना होगा एवं उसमे अपना मोबाइल नंबर सही से लिखना होगा |
- फॉर्म को जमा करने के बाद आधार सेंटर पर आपका बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा | यह आपकी पहचान की पुष्टि के लिए आवश्यक है |
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको फ़ीस का भुगतान करना होगा |
- फ़ीस का भुगतान एवं सत्यापन के बाद आपका अनुरोध प्रोसेस किया जाएगा और आपको एक रसीद मिलेगी जिसमे अपडेट की जानकारी होगी |
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने की प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है और लिंक होने की पुष्टि के लिए आपको एक एसएमएस मिलेगा |
इस प्रकार से आप आधार सेंटर पर जाकर आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर आसानी से लिंक कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे अपने आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें |