Aadhar Card Me Mobile Number Link : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?

Aadhar Card Me Mobile Number Link

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों जैसा की आप सभी को पता होगा की भारत के नागरिको के लिए आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज में से एक माना जाता है क्योकि आज के समय में आधार कार्ड के बिना किसी भी प्रकार काम काम संभव नहीं है | ऐसे में आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना बहुत जरुरी होता है | अगर आपके भी

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो आप किसी भी प्रकार का सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे | आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के बाद आप अनेक प्रकार के सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है | ऐसे में अगर आप भी अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते है तो आप बहुत ही आसानी से कर सकते है |

Aadhar Card Me Mobile Number Link

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना एक सरल प्रक्रिया है जिसके लिए आपको आधार सेंटर में जाना होता है | वहां जाने पर आपको निम्न बिंदुओं का पालन करना होगा –

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी के आधार सेंटर पर जाना होगा |
  2. आधार सेंटर का पता आप यूआईडीएआई के वेबसाइट पर जाकर कर सकते है |
  3. आपको अपने साथ अपना आधार कार्ड एवं वह मोबाइल नंबर ले जाना होगा जिसे आप अपने आधार कार्ड से लिंक करना चाहते है |
  4. आधार सेंटर पर आपको एक आधार अपडेट / एनरोलमेंट फॉर्म मिलेगा तो इस फॉर्म को आपको सही जानकारी के साथ भरना होगा एवं उसमे अपना मोबाइल नंबर सही से लिखना होगा |
  5. फॉर्म को जमा करने के बाद आधार सेंटर पर आपका बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा | यह आपकी पहचाहन की पुष्टि के लिए आवश्यक है |
  6. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आपको फ़ीस का भुगतान करना होगा |
  7. फ़ीस का भुगतान एवं सत्यापन के बाद आपका अनुरोध प्रोसेस किया जाएगा आपको एक रसीद मिलेगी जिसमे अपडेट की जानकारी होगी |
  8. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने की प्रक्रिया में कुछ समय लग सकती है और लिंक होने की पुष्टि के लिए एक एसएमएस मिलेगा |

इस प्रकार से आप आधार सेंटर पर जाकर आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर आसानी से लिंक कर सकते है |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को डायरेक्ट एप्लीकेशन पेज पर जाना होगा |
  2. उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा जिसमे मांगी गई सभी जानकारी को आपको सही से भरना होगा |
  3. उसके बाद आपको Select Service के ऑप्शन के अंदर IPPB – Aadhar Card Service पर क्लिक करना होगा |
  4. उसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा और अब आपको एक रसीद संख्या प्राप्त हो जाएगी जिससे सुरक्षित से रखना होगा |
  5. उसके बाद कुछ दिनों में आपके द्वारा दिए गए पते पर एक डाकिया आएगा और आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर देगा |
  6. उसके बाद आपको 75 रूपए का फ़ीस का भुगतान कर देना होगा |
  7. इस प्रकार से आप घर बैठे आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें |

Leave a Comment